वैक्सीन का संकट, सिर्फ 1783 लोगों को लगा टीका
18 से 44 वर्ष के 1205 और 45 से ऊपर के 578 ने लगवाया टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में एक बार फिर वैक्सीन का संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर बुधवार को टीकाकरण नहीं हो पाया, जबकि नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ, लेकिन यहां भी वैक्सीन की मात्रा काफी कम रही। ऐसे में 18 से 44 वर्ष तक के 1205 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 578 लोगों को ही कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा सकी। वैसे कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1783 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1000 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1205 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 90, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 200, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 130, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 45, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 40, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 120, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 100, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 40, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 440 लोगों को टीका लगा। इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1400 लोगों के सापेक्ष 578 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 60 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 71, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 110, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 120, सीएचसी सेमरियावां में 400 के सापेक्ष 15, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 40, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 62, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 20, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 80 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है। बृहस्पतिवार को सभी केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध रहेगी।