संतकबीरनगर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी की मंशा है कि प्रदेश की सभी बूथ स्तरीय कमेटियों का गठन हर हाल में कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जब हम बूथ पर मजबूत होंगे तभी जीतेंगे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वे सोमवार को शहर के एक होटल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में बूथ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि मिशन-2019 की सफलता के लिए जुट जाएं। इस दौरान सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांव-गरीब व किसानों के लिए निरंतर काम कर रही है। इन्हीं कामों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और मिशन 2019 के लिए समर्थन मांगें। बैठक को धनघटा के विधायक श्रीराम चौहान और मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने भी संबोधित किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, इंद्रजीत मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, प्रदीप कन्नौजिया, अंबरीष राय, भूपेंद्र त्रिपाठी, दिनेश पांडेय, राजेश सिंह, जगदंबा श्रीवास्तव, हेमंत चतुर्वेदी, आनंद त्रिपाठी, दुर्गा पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, दयाराम, किरण प्रजापति, सारवती देवी, जख्मी सिंह , धनंजय पांडेय, हरिकेश चौरसिया, राममिलन दूबे, दयाराम मिश्र, कपिलदेव कन्नौजिया, उदयराज यादव,विनय सिंह, बीरेंद्र त्रिपाठी, रणविजय सिंह, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।
मगहर में प्रदेश महामंत्री का स्वागत
मगहर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नोएडा के विधायक पंकज सिंह का मगहर नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा के नेतृत्व में सेमरा बाईपास पर स्वागत किया गया। पंकज सिंह का काफिला सोमवार की शाम गोरखपुर से लखनऊ जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग के सेमरा बाईपास पर स्थित पुलिस चौकी के पास रुका। इस दौरान भाजपा नेता राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, अतुल श्रीवास्तव, राहुल कन्नौजिया, गौरव निषाद, त्रिलोकी वर्मा, अतरेश श्रीवास्तव, मिक्की लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।