फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बंद कराया बाजार, पीएम का पुतला फूंका

Mon, 10 Sep 2018 11:16 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला और दुकानें बंद करने का आह्वान किया। नेहरू चौक पर अचानक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जला दिया। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ छीनाझपटी और नोकझोंक से कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की तरफ से भारत बंद के आह्वान पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव के पुरानी सब्जी मंडी स्थित आवास पर एकत्र हुए। वहां से निकला जुलूस मुखलिसपुर चौक, गोला बाजार होते हुए बैंक चौराहा तक गया। वहां से कार्यकर्ता वापस हुए और नेहरू चौक पहुंच कर अचानक नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला जलाने लगे। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की जैसी स्थिति हो गई। कार्यकर्ता पुतला जलाने में कामयाब रहे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि मोदी सरकार के अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में बिगुल फूंक दिया है। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है। जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सबक सिखाएगी। विरोध प्रदर्शन में जवाहर लाल दूूबे, अजय सिंह, दयाशंकर गुप्ता, अंबिका राय, सुनील पांडेय, शांति देवी, लक्ष्मीकांत शुक्ला, आलोक यादव, आलोक राय, रमेश पांडेय, अयाजुलहक, कुंवर राणा प्रताप सिंह, नरेंद्र चौधरी, कृष्ण कुमार, अनिल राय, नुरूल होदा, संजय तिवारी, संजय चौरसिया, राहुल याव, विनय यादव, जमाल अहमद, आफताब अंसारी, शमसुद्दीन, राम सिंह, परशुराम सिंह, राकेश यादव, राजेश यादव, इरफान अंसारी, अखंड प्रताप सिंह, संजय पांडेय, जयकरन, दिनेश यादव, मनोज कन्नौजिया, राम जियावन, गिरजेश यादव, इंद्रजीत यादव, सत्यचरन पासवान, गुलाम हुसेन, गोविंद लाल यादव, राम अचल, राम सजीवन, मुख्तार, अमित यादव, कालिका यादव, चंद्रभान यादव आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें