संतकबीरनगर। जनपद के बघौली और मेंहदावल क्षेत्र में कृषि विभाग ने शनिवार को उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 17 दुकानों की जांच की। इसमें सात दुकान बंद मिलीं। टीम ने 11 दुकानों को नोटिस जारी किया और पांच दुकानों से उर्वरक के नमूने लिए।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। बघौली और मेंहदावल ब्लॉक में यह अभियान चला है। इसमें सात दुकानें बंद पाई गई।
इन दुकानों में साधन सहकारी समिति हरदी, साधन सहकारी समिति अमर डोभा, साधन सहकारी समिति पश्चिम टोला, साधन सहकारी समिति भितिया कला, एग्री जंक्शन जंगल कला, बाबा खाद भंडार कप्सुआ, जी कप्सुआ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जबकि स्टॉक बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण मिलने पर एग्री जंक्शन बड़गो, मौर्य खाद भंडार खड़कवा, एग्री जंक्शन तुलसीपुर, साधन सहकारी समिति गगनाई राव को नोटिस जारी किया गया।