संतकबीरनगर। जिले में खाद की कमी को दूर करने के लिए कोरोमंडल कंपनी की यूरिया की रैक शनिवार को लगाई जाएगी। इसके जरिए जिले के लिए 1650 टन यूरिया आएगा। यह यूरिया निजी दुकानदारों के साथ ही साथ सहकारिता क्षेत्र को भी आवंटित किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि जिले में शनिवार को यूरिया की रैक आएगी। इसमें जनपद को सहकारिता क्षेत्र में 1300 मिट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र में 350 मिट्रिक टन यूरिया का आवंटन किया गया है। जिला उर्वरक समिति द्वारा 1217 मिट्रिक टन यूरिया 53 सहकारी समिति को तथा इफ्को के 36 बिक्री केंद्रों को 243 मिट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया है। वर्तमान समय में जनपद में अभी भी लगभग 5543 एमटी यूरिया जनपद में शेष है। जबकि 13943 एमटी यूरिया का वितरण किसानों में किया जा चुका है।
इसी तरह जनपद में अभी भी डीएपी 2343 एमटी शेष है जबकि खरीफ सीजन में किसानों को अबतक 1525 एमएटी डीएपी का वितरण किया जा चुका है। एसएसपी का 5366 एमटी का वितरण किया जा चुका है जबकि 5414 एमटी अभी भी बचा है। संवाद