संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धर पकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान मंगलवार को यातायात नियम तोड़ने वाले 134 वाहन चालकों से 1.53 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया।
चेकिंग के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 134 वाहनों के चालकों से 1,53,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद