फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बुखार में लापरवाही हो सकती है घातक

Tue, 18 Mar 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी की मरीज को परामर्श देते विशेषज्ञ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बदलते मौसम में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। हालांकि कई लोग इसे सामान्य बुखार समझकर बिना चिकित्सकीय परामर्श के मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रहे हैं, जो सेहत के लिए घातक हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मच्छरों के बढ़ने से वायरल फीवर के साथ अब डेंगू व मलेरिया रोग के बढ़ने की भी आशंका है। बुखार आने पर काफी लोग मेडिकल स्टोर या अपने आप ही दवा लेकर खा रहे हैं। जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इन दिनों लोग कोल्ड ड्रिंक्स व फ्रिज का पानी पी रहे हैं, जिससे गले में खरास बढ़ रही है। बुखार भी आ रहा है।
अगर किसी को जाड़ा लगकर या बदन दर्द के साथ बुखार आ रहा है तो इसे सामान्य बुखार न समझें। मेडिकल स्टोर से दवा लेकर न खाएं। मच्छर पनपने से मलेरिया की आशंका बनी रहती है। जिला अस्पताल में मरीजों की सीबीसी व मलेरिया सहित अन्य जांच की रिपोर्ट पर दवा दी जाती है। उन्होंने बताया कि बुखार के प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें