कोरोना से 15 लोग संक्रमित मिले, 24 मरीज स्वस्थ हुए
कोरोना संक्रमितों की संख्या 166 हुई, सभी होम आइसोलेशन में
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार को कोरोना के 15 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। साथ ही 24 लोग स्वस्थ हुए हैं। पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब 166 सक्रिय हो गए हैं। स्वास्थ्य महकमे ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन और एहतियात बरतने की अपील की है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि नए संक्रमित मिले 15 लोगों में से आठ खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र से हैं। इसी तरह नाथनगर क्षेत्र से एक, बघौली क्षेत्र से दो लोग संक्रमित मिले हैं। चार अन्य संक्रमित भी जिले के ही हैं। सभी हो होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। मेडिकल टीम लगातार फोन से इनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है। अगर मरीज गंभीर स्थित में आएगा तो उसे कोरोना एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। दो साल में अब तक कोरोना के 8,356 मरीज मिल चुके हैं। 98 मरीजों की मौत हो चुकी है। 8,092 स्वस्थ हो चुके हैं। 4,16,970 की कोरोनो जांच दो साल में हो चुकी है। 429 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।