फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रदेश स्तरीय फुटबाल में प्रतिभाग करेंगे जिले के 14 खिलाड़ी

Fri, 14 Jun 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 19 जून को मऊ और बाराबंकी जिले में होने वाले प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में जिले के 14 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए इन खिलाड़ियों का चयन बस्ती मंडल की टीम में हुआ है। स्टेडियम के अधिकारियों ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता मऊ जिले में 19 से 26 जून तक आयोजित है। इसमें प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल हुआ था। वहां से मंडलीय ट्रायल बस्ती में किया गया। इसमें स्टेडियम के सूरज गुप्ता, समीर यादव, मोहम्मद तौहीद खान, विशाल मौर्य, ओमजी मौर्य का चयन हुआ है। ये लोग मऊ जिले में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसी के साथ ही बालिका वर्ग में श्रेया सिंह, मोनिका यादव, शिखा, प्रगति सिंह, संजना कन्नौजिया, उमरा खान, स्तुति, अनुराधा गौड़, रूपा राजभर का चयन हुआ है। 19 से 26 जून के बीच बाराबंकी में होने वाले प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका फुटबाल में प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि कुल 14 खिलाड़ी चयनित हुए। उम्मीद है कि यह खिलाड़ी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें