रक्तदान कर 14 लोग बने महादानी
कारगिल विजय दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
रक्तदान करने वाले लोगों की डीएम और एसपी ने की हौसलाफजाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से सीएचसी खलीलाबाद के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 14 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया।
सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर की शुरुआत हुई। डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ और अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने फीता काट कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर इस तरह का आयोजन सराहनीय है। रक्तदान करने से किसी की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान एक महान दान है। रक्तदान करने से व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए, ताकि दूसरे लोगों की जान बचाई जा सके। रक्तदान सबसे बड़ा समाज सेवा का कार्य है। इसमें लोगों को बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि रक्तदान करने को लेकर कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। रक्तदान करने से नया खून बनता है और व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है। ऐसे में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान में आगे आना चाहिए। आज कोरोना जैसी बीमारी का प्रकोप है। ऐसे में रक्तदान करना और भी पुनीत कार्य है। हर व्यक्ति को वर्ष में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस दौरान कुल 14 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. वाईपी सिंह, अमित जैन, श्रवण अग्रहरी, विनीत चड्ढा, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
ब्लड बैंक के इन कर्मियों का रहा योगदान
डॉ. निशांत सिंह, लैब टेक्नीशियन महेंद्र कुमार पांडेय, फार्मासिस्ट नित्यानंद त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रयोगशाला प्रविधिज्ञ महेंद्र कुमार पांडेय, मजहरूद्दीन खान, स्टाफ नर्स रंजना, काउंसलर अलिखेश कुमार, मेराज अहमद, गरीबुल्लाह खान, विनोद कुमार, ईशदत्त पांडेय, राजकुमार आदि शामिल रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
अमित जैन, आभाष कुमार, सौरभ जायसवाल, निकेश पोद्दार, अब्दुर्रहमान, नदीम अहमद, अब्दुल वहीद, पेशकार अहमद, विनीत चड्ढा, अंसार अहमद, वैतुल्लाह अंसारी, राहुल यादव, हरिनारायण द्विवेदी, आशीष कुमार ने रक्तदान किया।