फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक बंधु की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों के लिए अस्पताल में अलग पर्ची काउंटर खुलेगा
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर देखेंगे चिकित्सक
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों को जिला अस्पताल में अलग पर्ची काउंटर की सुविधा देने के डीएम भूपेंद्र एस. चौधरी ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपना परिचय पत्र दिखाकर पूर्व सैनिक यह सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इसी प्रकार परिचय पत्र दिखाकर उन्हें डॉक्टर की ओर से प्राथमिकता पर देखने की सुविधा दी जाएगी। सीएमओ डॉ. अभय चंद्र श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि पूर्व की भांति जिला अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बताया गया कि जिले में करीब 2000 पूर्व सैनिक हैं। इनका अस्पताल गोरखपुर एवं बस्ती में है। जिले में सैनिक अस्पताल न होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल की शरण लेनी होेती है। बैठक में सीएमओ ने आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों को जिला अस्पताल में सभी सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में पांच पूर्व सैनिकों ने शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण का मामला रखा। डीएम ने आयुध प्रभारी को निर्देश दिए कि अहमदाबाद, कोलकाता एवं अन्य स्थानों पर रिमाइंडर भेजे तथा वहां के अधिकारी से फोन पर वार्ता करए रिपोर्ट मगाएं। इसमें शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पूर्व सैनिकों को बताया कि राशन की दुकान आवंटन के मामले में शासन को पत्र भेजकर मार्ग दर्शन मांगा गया है। इसके प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। सूर्य नारायण पांडेय तथा विद्योतमा ने बताया कि उन्होंने शौचालय बनवा लिया है, लेकिन अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। डीएम ने इस संबंध में डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। पूर्व सैनिक यदुनंदन मिश्र ने सैनिकों के लिए कार्यालय एवं विश्राम कक्ष निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। डीएम ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ पूर्व सैनिक रामनारायण सिंह, कपिलदेव तिवारी, जगतनारायण सिंह, बजंरगी प्रसाद, शिवसंपत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें