फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13,618 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
13,618 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बुधवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 167 गांव में कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। 23,200 लक्ष्य की जगह 13,618 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 167 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर 2600 का लक्ष्य रखा गया था। उसकी जगह 1884 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 की जगह 700, नाथनगर में 2500 की जगह 1500, सांथा में 2500 की जगह 1140, सेमरियावां में 2500 की जगह 2500, मेंहदावल में 2500 की जगह 850, हैंसर बाजार में 2500 की जगह 2123, बेलहर में 2500 की जगह 88, बघौली में 2300 की जगह 2590, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 की जगह 90 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 की जगह 144 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें