संतकबीरनगर में 11294 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
संतकबीरनगर। बुधवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 171 स्थानों पर कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। टीकाकरण का लक्ष्य 23,400 रखा गया था। उसके स्थान पर 11,294 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली के अंतर्गत आने वाले 171 स्थानों पर शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का लक्ष्य 2500 रखा गया था। उसके स्थान पर 857 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के स्थान पर 780, नाथनगर में 2500 के स्थान पर 1900, सांथा में 2500 के स्थान पर 810, सेमरियावां में 2500 के स्थान पर 1910, मेंहदावल में 2600 के स्थान पर 1160, हैंसर बाजार में 2600 के स्थान पर 964, बेलहर में 2500 के स्थान पर 1580, बघौली में 2400 के स्थान पर 990, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के स्थान पर 240 और उपस्वास्थ्य केंद्र अर्बन में 200 के स्थान पर 103 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।