फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन ग्रीन हाउस का रहा दबदबा
विज्ञापन

फोटो
कबड्डी, रस्साकसी, लंबी कूद आदि खेलों का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को लंबी कूद, रस्साकसी, स्पून रेस, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सबसे ज्यादा अंक पाकर ग्रीन हाउस विजेता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि खेल जीवन में न केवल स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है, बल्कि सामाजिकता व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का माध्यम भी है। जीतने-हारने से ज्यादा महत्वपूर्ण है उनमें खेल की भावना के साथ खेल में प्रतिभाग करना। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नाथनगर व प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षणेत्तर गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्राइमरी स्तर बालिका वर्ग से कबड्डी में ग्रीन व ब्लू हाउस सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में ब्लू व ग्रीन हाउस ने फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर बालक वर्ग से कबड्डी में ग्रीन व ब्लू हाउस सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में यलो व ग्रीन हाउस ने फाइनल में प्रवेश किया। प्राइमरी स्तर बालक वर्ग से रस्साकसी में ब्लू हाउस व बालिका वर्ग में भी ब्लू हाउस ने जीत अपने नाम किया। संचालन शिक्षक हरिश्चंद यादव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय शर्मा, प्रधान तारिफ अली उर्फ राजू, मनोज पांडेय, अनुप मिश्र, अमरमणि त्रिपाठी, रेवाना मुखिया, अमृता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें