फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ के निरीक्षण में डॉक्टर मिले नदारद, वेतन रोका
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। सीएमओ ने हर्रैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल पर तैनात डॉक्टर अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सांथा विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में डॉक्टर के न आने की शिकायत लगातार कई दिनों से स्थानीय लोग अधिकारियों से कर रहे थे। बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिगोविंद सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। लोगों की शिकायत की पुष्टि भी हो गई। डॉक्टर अस्पताल पर नदारद मिले। सीएमओ ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में डॉक्टर के न आने की शिकायत स्थानीय लोग लिखित व फोन पर कई बार कर चुके थे। पीएचसी की जांच की गई तो यहां पर तैनात डॉक्टर साकिर अली बिना किसी प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित मिले। उनके इस कार्यशैली पर एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कारण बताओ नोटिस भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें