संतकबीरनगर। जिले में प्रधान के दो, बीडीसी के दो और ग्राम पंचायत सदस्य के 40 पदों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए शनिवार को नामाकंन पत्र जमा किए गए। इसमें प्रधान के लिए 11, बीडीसी के लिए दो और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 39 नामांकन हुए हैं। 10 फरवरी को नामाकंन पत्रों की जांच और नामाकंन वापसी भी होगी। नामांकन के लिए ब्लाॅक मुख्यालयों पर भीड़ लगी रही।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, नाथनगर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए छह प्रत्याशियों ने ब्लाॅक मुख्यालय पर नामांकन पत्र जमा किया। इसके एक दंपती समेत छह प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि बीडीसी के लिए एक और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दस प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
तिघरा प्रतिनिधि के अनुसार, बघौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेहुआ के ग्राम प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें रफीक, दिनेश कुमार, सूर्यमती, अर्जुन, तैबुननिशा व पुरैना मे बीडीसी पद के लिए राजिया व सिहटीकर में ग्राम सदस्य के लिए वीरेंद्र ने नामांकन दाखिल किया।
इसी तरह से अन्य ग्राम पंचायतों में सदस्य के लिए नामांकन हुआ। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय चुनाव केडी पांडेय ने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी होगी। 19 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।