फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकले युवक को मारी गोली, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र में मार्निंग वॉक पर निकले युवक को मनोटा-चौधरपुर मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली युवक के दाएं कंधे पर लगी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को देखा तो मामले की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। एएसपी और सीओ ने भी मौका मुआयना किया। घायल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली किसने मारी, इसका सुराग अभी नहीं लग सका है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के धकतोड़ा गांव निवासी हाजी दिलशाद हुसैन की बेटी महराब जहां अपनी ससुराल से 11 अक्तूबर को मायके आई थी। इस दौरान उसे बुखार आ गया। इस पर शुक्रवार को महराब को तलवार गांव के बस अड्डे पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को महराब की हालत में सुधार था और छुट्टी होनी थी। बहन की तीमारदारी के लिए मंगलवार की रात में ही मोहम्मद रिजवान अपनी मां मिदिया खातून के साथ अस्पताल पहुंच गया था। उनके बहनोई कयामुद्दीन भी मौजूद थे। सास और दामाद तो चिकित्सालय के कमरे में सोए हुए थे जबकि बेटा रिजवान अस्पताल के बाहर खड़ी कार में ही सो गया था।
बुधवार की सुबह छह बजे रिजवान मार्निंग वॉक के लिए सड़क किनारे निकल पड़ा। अस्पताल से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो किसी ने उसे गोली मार दी। गोली रिजवान के कंधे में लगी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। वहां से गुजरे बाइक सवार ने घायल रिजवान को देखा तो इसकी सूचना अस्पताल में दी। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। युवक को गोली मारने की घटना से आसपास में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही असमोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर परिजनों से जानकारी हासिल की। युवक के भाई सद्दाम हुसैन ने बताया कि हालत में सुधार है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए हैं। रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

युवक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी है। युवक का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

आलोक कुमार जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें