फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की जान गई, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। बबराला-रजपुरा मार्ग पर टीसीएल पुलिस चौकी के नजदीक बाइक सवार ओवरटेक करते समय हादसे का शिकार हो गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब आठ बजे गांव रजपुरा निवासी फरदिल (22) पुत्र अमजद खान अपने गांव निवासी साथी विशाल के साथ बाइक से कुछ सामान लेकर बबराला से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार जैसे ही टीसीएल पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचे तो गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने लगे। बाइक पर रखा बोरा गन्ने से टकरा गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठे फरदिल की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर परिजनों को सूचना दी। घायल को अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा जनरल स्टोर पर सहयोग करता था। रजपुरा थाना इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें