फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से 15 दिन पहले युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शादी से 15 दिन पहले युवक की मौत से परिजन गमजदा हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक छह बहनों का इकलौता भाई और बाप के बुढ़ापे का सहारा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शहजादी सराय निवासी राहुल (25) पुत्र फूल सिंह छह बहनों का अकेला भाई था। उसकी माता जमुना देवी का दो साल पहले निधन हो गया। युवक की बरात 30 नवंबर को अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के खरसोल मिलक गांव में जाने वाली थी। इसी उम्मीद में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। राहुल की बड़ी बहन भावना, शोभा और प्रियंका की शादी हो चुकी है। पिता और बहन ईशा, प्राची और वंदना के साथ राहुल परिवार को चला रहा था। शनिवार की रात वह लाडम सराय में अपनी बहन भावना के घर पर गया हुआ था। सोमवार की सुबह में पांच बजे वहां से शहजादी सराय लौटने लगा। राहुल साइकिल पर सवार था।
संभल में बहजोई रोड पर तुलसी सिनेमा हॉल के ठीक सामने पीछे से आए ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लिया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो चीख-पुकार मच गई। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें