फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, बिना पुलिस कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव में युवक ने खेत पर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के परिजनों ने एक माह पहले उसकी पिटाई की थी।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 20 वर्षीय युवक बीए का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह खेत पर गया था। वही करीब दस बजे उसे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां भी हालत बिगड़ने पर बुधवार की सुबह उसे लाइलाज कर दिया और दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
परिजन उसे दिल्ली ले जाने के बजाय घर ले आए, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि युवक का गांव ही किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक माह पहले युवक को किशोरी के परिजनों ने जंगल में पकड़ लिया था और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की थी। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर ग्रामीणों ने समझौता करा दिया था। तभी से युवक गुमशुम रहता था। युवक के मां का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें