फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के उत्पीड़न करने पर युवक ने ट्रेन से कट की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ निवासी युवक का मंडी समिति के समीप मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। शव के पास मिले सुसाइड नोट में मृतक ने पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव मौलागढ़ के शिव मंदिर के निकट निवासी चंद्रपाल श्रीवास्तव (25) बहजोई रोड पर सैलून की दुकान है। चंद्रपाल की शादी एक वर्ष पूर्व जनपद बरेली के थाना अलीगंज के गांव सत्तान नगर निवासी राखी से हुई थी। रविवार की सुबह चंद्रपाल घर से अपने सैलून पर आ गया। पति की गैर मौजूदगी में दोपहर को पत्नी रेखा का भाई उसे बुलाकर ले गया। इसके बाद युवक का शव चंदौसी-मुरादाबाद रेल मार्ग स्थित मंडी समिति के पास करीब पौने चार बज रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ, कोतवाली व बनियाठेर पुलिस मौके पर जा पहुंची। कुछ देर बाद मृतक युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शव पर विलाप करने लगे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में रेलवे ट्रैक से शव को हटाया। इसके बाद 4.05 बजे दिल्ली-पुर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस रवाना हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के पिता राजपाल ने बताया ने बताया कि चंद्रपाल चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक से छोटे टिंकू, रिंकू व गौरव हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही मां प्रेमवती व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पिता ने बताया कि प्रेमपाल व उसकी पत्नी के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी। पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन

मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट
चंदौसी। पुलिस ने मृतक चंद्रपाल के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें लिखा है कि पुलिस जी मेरी पत्नी मुझे छोड़कर चली गई है। पत्नी रक्षाबंधन पर पांच हजार रुपये देने की बात कह गई है। पत्नी का कहना है कि अगर पांच हजार रुपये नहीं दिए, तो वह उस पर दहेज उत्पीड़न का केस लगवा देगी। वरना आत्महत्या कर लेना ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें