फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर खुर्द में रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सुल्तानपुर खुर्द में रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका मिला। परिजनों की ओर से सूूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बुधवार देर शाम की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खुर्द निवासी युवक धर्मेंद्र पुत्र रामसिंह (22) का शव घर से थोड़ी दूर बनी कोठरी में रस्सी के फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले में परिजनों से जानकारी ली गई तो मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि धर्मेंद्र ससुराल गया था। 24 मार्च 2021 को वह ससुराल से लौटा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। 25 मार्च की सुबह गांव के ही कुछ लोगों से जानकारी मिली कि धर्मेंद्र का शव कोठरी में रस्सी के फंदे से लटका है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें