चंदौसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ने कार्रवाई करते हुए 162 किलो दूषित रसगुल्ले नष्ट करा दिये। 100 लीटर सरसों का तेल जब्त किया तथा जिले में जगह जगह से 18 खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने कुढ़फतेहगढ़ के सप्लायर नासिर गांव जहांगीरपुर के पास बाइक पर रसगुल्ले ले जाते पकड़ लिया। बाइक पर नौ टिन में 162 किलो रसगुल्ले बरामद किया। दूषित होने पर रसगुल्लों का नमूना लेकर टीम ने उसे टीम ने नष्ट करा दिया। गांव मुडियाखेड़ा में खाद्य कारोबारी के प्रतिष्ठान से 100 लीटर सरसों के तेल को जब्त कर लिया। उसका भी नमूूना जांच को भेजा गया है। इसके अलावा टीम ने संभल के मोहल्ला पंजू सराय के प्रतिष्ठान से खोया, मिठाई की दुकान से पेड़ा, फूड्स कॉर्नर से कोकोनेट लड्डू, पेस्ट्री, आलू भुजिया, नमकीन, गुलाब मुखवास का नमूना लेकर जांच को भेजा।
इसके बाद टीम ने गुन्नौर क्षेत्र के गांव हरिदासपुर में गवां-अनूपशहर रोड पर खाद्य आपूर्ति करने वाले दो वाहनों को रोक लिया।
जांच के दौरान हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, खाद्य रंग, ब्रांडेड पैकिंग वाली मुनक्का के नमूने लिये। दूसरे आपूर्ति कर्ता से धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हींग के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेंजे हैं। यह मसाले अनूपशहर से गवां के कारोबारियों के प्रतिष्ठान पर आपूर्ति के लिए जा रहे थे। इस मामले में निर्माता फर्म और आपूर्तिकर्ता फर्म को नोटिस जारी किये गए हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी व अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।