फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आलम सराय देहात में बिजली करंट लगने से राजमिस्त्री बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव आलम सराय देहात निवासी मोहम्मद मुस्तकीम (35) किसान थे। लेकिन खाली समय में वह राजमिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार को मंडी किशनदास सराय में प्लास्टर का काम करने के लिए गए थे। बताते हैं कि पानी से दीवार को भिगोते वक्त उनका हाथ बराबर से जा रहे विद्युत केबिल से टच हो गया। जिससे उन्हें करंट लगा और बुरी तरह झुलस गए। पहले मिट्टी में दबाकर बचाने की पुरजोर कोशिश की गई लेकिन कुछ न हुआ। इसके बाद आनन फानन परिजन निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। डाक्टरों ने यहां राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें