फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लेकर पनपे विवाद में गई युवक की जान, चार सगे भाईयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
संभल के तुर्तीपुर इल्हा में युवक की मौत के बाद मौके पर जमा लोग। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। शहर से सटे गांव तुर्तीपुर इल्हा में बच्चों को लेकर पनपे विवाद में युवक की हत्या की गई है। बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव घर के एक कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सुबह शव देखकर परिजन सन्न रह गए और चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर चार सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव तुर्तीपुर इल्हा निवासी अक्षय (19) पुत्र ओमप्रकाश ट्रक चालक था। बताते हैं कि करीब एक सप्ताह पूर्व मोहल्ले में एक परिवार के बच्चों से उनके भाई के बच्चों से विवाद हो गया था। इसमें अक्षय ने दखल देकर विवाद को खत्म करने की सलाह दी। आरोप है कि कुछ लोग इससे चिढ़ गए और जान से मारने की धमकी दे डाली। बृहस्पतिवार की सुबह सवेरे अक्षय का शव घर के कमरे में देखकर परिजन सन्न रह गए। चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके बेटे की हत्या करके शव को घर में डाला गया है। गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ला निवासी नन्हें, नीरज, अनुराग और गुड्डूू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोई आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें