फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पंजाब से घर आ रहे युवक की हादसे में मौत, साथी घायल

Sun, 24 Mar 2024 11:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। होली का त्योहार मनाने पंजाब से घर आ रहे बनियाठेर के गांव अहलेदादपुर चम्पु निवासी समरजीत (20) और अमर सिंह की बाइक में शनिवार की देर रात मेरठ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में समरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर के गांव अहलेदादपुर चम्पू निवासी पीतम सिंह दिल्ली में एक गुरुद्वारा में ज्ञानी है। उनका बेटा समरजीत गांव के ही अमर सिंह के साथ पंजाब में ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। शनिवार को दोनों होली का त्योहार मनाने के लिए पंजाब से बाइक से घर आ रहे थे। रात करीब 12 बजे मेरठ के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में समरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका अमर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के पिता को दी। जिसके बाद परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें