मढ़न(संभल)। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेला में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलस गया। जिसको परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। गांव बेला निवासी कृष्णा पुत्र गिरीश चन्द्र शर्मा का गांव के बाहरी छोर पर अपना स्कूल बना हुआ है। गुरुवार की सुबह को कृष्णा स्कूल के छत पर किसी काम से गया था। छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।
अचानक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। लाइन की चपेट में आते ही युवकनीचे सड़क पर जा गिरा। नीचे गिरने की आवाज आई तो वहां से गुजर रहे राहगीर व परिजन मौके की तरफ दौड़े। आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर बताते हुए कहीं और ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने संभल के निजी अस्पताल भर्ती कराया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।