फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 30 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अब फिर से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। लगातार स्वास्थ्य विभाग चेता रहा है लेकिन इसके बाद भी लोग संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को 30 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2014 हो गई है। गांव बबैना निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस व्यक्ति का उपचार एशियन हसीना बेगम एलटू अस्पताल में चल रहा था। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। लोगों में जागरूकता अभाव कम होता जा रहा है। सामाजिक दूरी की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही हैँ। जबकि संक्रमण से बचाव की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन हालात पर काबू भी पाया जा रहा है।
लगातार स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जितनी मौतें पहले हुई थी। उनकी दर में कमी आई है। कोरोना से बचाव का टीकाकरण भी लोगों को कराते रहना चाहिए। इससे संक्रमण की रोकथाम में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें