फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव कलेजा निवासी मजदूर की कार्यक्रम में टेंट लगाते समय बिजली के करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं इकलौते बेटे की मौत होने होने पर विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। क्षेत्र के गांव कलेजा योगेंद्र कुमार (18) पुत्र रामवीर सिंह का मजदूर की काम करता था।
सोमवार को वह गांव के ही भीमसेन सिंह के घर मुंडन संस्कार कार्यक्रम में टेंट लगाने के लिए गया था। टेंट लगाते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से वह गिर गया।जिसके बाद उसे उपचार के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत के बाद विधवा मां राजेश्वरी का रो- रोकर बुरा हाल है। वह उनका इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें