फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पीडब्ल्यूडी ने चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया है। बुधवार को जेई की मौजूदगी में चौराहे पर नाले की तरफ सफाई का काम किया गया है, जबकि बृहस्पतिवार से निर्माण कार्य शुरू किया जाना है।
विज्ञापन

चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटवाया गया था। इस चौराहे के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 62 लाख रुपये का बजट शासन ने स्वीकृत किया है। चौराहे से ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए बिजली निगम को जुलाई में 10.80 लाख रुपये और 22 नवंबर को 4.56 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पूर्व में चौराहे पर चौड़ीकरण कार्य के लिए लेबर ने भी जायजा लिया था जबकि पीडब्ल्यूडी के जेई ने भी मौके हालात देखे थे। नाले के ऊपर सामान बेचने वाले लोगों को हटने के लिए कहा था। बुधवार को देरशाम पीडब्ल्यूडी के जेई अलीताफ टीम के साथ चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने चौड़ीकरण कार्य से पहले नाले की तरफ सफाई का काम शुरू कराया। बताते चलें कि इस चौराहे का चौड़ीकरण होने से जाम की स्थिति से निजात मिलेगी और आवागमन भी सुचारू हो सकेगा। चौड़ीकरण कार्य से लोग राहत महसूस करेंगे।
00000000
चौराहे पर यह कार्य होना है
चंदौसी चौराहे पर चौड़ीकरण को लेकर रोडवेज बस अड्डे की तरफ जाने वाले नाले के ऊपर पुलिया बॉक्स बनाकर कवर किया जाएगा। यह कार्य 65 मीटर तक होना है। इसके ऊपर वाहनों की आवाजाही भी होगी। सामने की तरफ इंटरलॉकिंग सड़क हटाकर डामर सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क की चौड़ाई एक मीटर होगी और यह कार्य 35 मीटर लंबा होगा। चौराहे से चंदौसी रोड की तरफ 35 मीटर तक नाली का निर्माण कराया जाएगा। नाली के दूसरी तरफ ढाई मीटर सड़क का निर्माण करते हुए चौड़ीकरण किया जाएगा। सामने की तरफ 40 मीटर लंबाई की सड़क बनाई जाएगी। इसकी चौड़ाई भी ढाई मीटर होगी। चौराहे के बीचोबीच गोल चक्कर भी बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
.चंदौसी चौराहे पर नाले की तरफ सफाई का काम शुरू करा दिया है। बृहस्पतिवार से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सुनील प्रकाश, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें