संभल। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश (इलाहाबाद) का चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है। चुनाव चार चरण के दौरान होना है। पहला चरण 16 एवं 17 जनवरी को होना है। दूसरा चरण 20 और 21 जनवरी, तीसरा चरण 27 व 26 जनवरी और चौथे व अंतिम चरण का मतदान 30 व 31 जनवरी को होना है।
संभल जिले में मतदान चौथे चरण में होगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस बार संभल के अधिवक्ता संभल में ही मतदान कर सकेंगे। अभी तक चंदौसी जिला न्यायालय में मतदान के लिए जाते थे।
लंबे समय से संभल के अधिवक्ता मुंसिफ कोर्ट में ही मतदान कराने की मांग भी कर रहे थे। संभल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पहली बार संभल में मतदान किया जाएगा। संभल जिला बनने के बाद से चंदौसी मतदान के लिए जाना पड़ता था। उससे पहले जब मुरादाबाद जिले में संभल था तो मुरादाबाद अधिवक्ता जाते थे। इसमें मतदान भी कम होता था। इस बार संभल में ही मतदान होगा तो मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा।