फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से रुका पड़ा दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय और जलकल कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का काम पिछले छह माह से अधिक समय से रुका पड़ा है। ईओ का कहना है कि ठेकेदार बीमार था, जिससे काम रुक गया। अब उससे बात कर एक सप्ताह में कार्य पूरा कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका चंदौसी का स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग के दोनों के अलग-अलग कार्यालय हैं। दोनों ही कार्यालयों में बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए पालिका ने अक्तूबर 2021 में वर्कऑर्डर जारी किया था। एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए ढाई लाख की लागत रखी गई थी। ठेकेदार ने बोरिंग और हौज बनाकर ही अचानक काम रोक दिया। यह कार्य पिछले करीब छह माह से अधूरा पड़ा है।
18 से 20 जून तक मानसूनी बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी यूपी में 18 से 20 जून तक मानसूनी बारिश के आसार हैं। ऐसे में यदि समय पर बारिश होती है तो जल संरक्षण के लिए लाखों के खर्च करने के बाद भी पालिका को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। हैरानी की बात यह है कि छह माह में पालिका ने ठेकेदार को एक बार भी नोटिस देकर कार्य शुरू कराने को नहीं कहा है।
विज्ञापन

पालिका के स्वास्थ्य विभाग व जलकल कार्यालय में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का काम अधूरा पड़ा है। ठेकेदार बीमार पड़ गया था, लेकिन अब बारिश नजदीक है। काम पूरा हो जाना चाहिए था। मैं ठेकेदार से संपर्क कर एक सप्ताह में ही कार्य पूरा कराने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

राजकुमार, ईओ नगर पालिका चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें