फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के साथ आईं मनुवादी महिलाएं

Fri, 06 May 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
महिलाओं की बैठक
विज्ञापन
मनुवादी महिला विचार मंच चंदौसी की गणेश कालोनी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभासद कल्पना मिश्रा ने कहाकि सीडीओ को एक साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है। इकतरफा जांच कर सीडीओ को दोषी ठहराया गया तो महिलाएं सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन


सीडीओ संभल व स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक के बीच बातचीत की ऑडियो वायरल होने के बाद दलित संगठनों ने लामबंदी शुरू की तो गुरुवार को गणेश कालोनी गली-08 में मनुवादी महिला विचार मंच सीडीओ के पक्ष में उतर आया।

बैठक में कल्पना मिश्रा ने कहाकि यदि महिला का शोषण हो रहा था तो चार महीने से क्यों शिकायत नहीं की, 1090 पर शिकायत क्यों नहीं की, वहां नाम पता भी गोपनीय रखा जाता है। सत्यप्रिया मिश्रा ने कहाकि महिला समन्वयक सीडीओ को ब्लैकमेल कर रही है।
विज्ञापन


वह ऑडियो भी सार्वजनिक की जाए, जिसमें महिला ने प्रेमालाप किया है। दबाव में आकर यदि सीडीओ पर कार्रवाई की गई तो आंदोलन होगा। इसमें संयोजिका अनीता सिंह, ममता शर्मा, मिथलेश भारद्वाज, पूजा शर्मा, सर्वेश शर्मा, प्रमिला शर्मा, मालती वार्ष्णेय, सेजल शर्मा, किरन वर्मा, ऊषा वर्मा, विनीता श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, बबली अरोरा, संगीता अग्रवाल, डोली गुप्ता, सुधार शर्मा, धीरा शर्मा, राजेश देवी, अरुणेश देवी, ममता, कमलेश, निशा शंखधार, बबली पाठक, शीला चौहान, मंजू वार्ष्णेय आदि रहीं।

भारतीय अखंड मंच चंदौसी की कैथल रोड आदित्य मिश्रा के आवास पर आयोजित बैठक में मुनीश शर्मा ने कहाकि सीडीओ पर महिला गलत आरोप लगा रही है। बिना जांच पूरी हुए और बिना दोषी पाए ही किसी अधिकारी पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसमें उमेश एडवोकेट, वीरेंद्र गुप्ता, विवेक गुप्ता, राजकिशोर शर्मा, उमाकांत शर्मा, राजेश शर्मा, हरिओम शर्मा, संजीव शर्मा, राज किशोर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अनंत शर्मा, सतीश सिंह आदि रहे।

सीडीओ-महिला समन्वयक आडियो प्रकरण में चल रही जांच में आज कोई खास प्रगति नहीं हो सकी, क्योंकि सीडीओ गुरुवार को जांच टीम के सामने पहुंचे ही नहीं। जांच अधिकारी ने बताया कि अब शुक्रवार को सीडीओ के बयान दर्ज करने का प्रयास किया जाएगा, अन्यथा इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

सीडीओ व महिला जिला समन्वयक आडियो वायरल होने के बाद शोषण की जांच कर रही एडीएम बीएन यादव की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी गुरुवार को बहजोई में मौजूद रही लेकिन सीडीओ अपने बयान दर्ज कराने के लिए जांच कमेटी के सामने नहीं पहुंचे। कई जगह उनका पता लगाया गया लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। बताते हैंकि सीडीओ कहीं बाहर गए हुए हैं, जो अभी तक लौटे नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें