फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एंबुलेंस में बालक को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर कस्बा से महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस सीएचसी डिलीवरी करवाने ला रही थी। महिला के अधिक प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस के ईएमटी ने महिला के परिजनों के सहयोग से सकुशल प्रसव कराया। प्रसव होने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव मोहम्मद नगर कस्बा निवासी देवेंद्र की पत्नी राजेश्वरी को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस को अवगत कराया। दोपहर करीब 12.53 बजे एंबुलेंस महिला को लेने गांव पहुंच गई। गर्भवती महिला को एंबुलेंस से सीएचसी लाया जा रहा था। तभी रास्ते में गांव असालतपुर जारई पहुंचने पर महिला को अधिक प्रसव पीड़ा होने शुरू हो गई। इस पर पायलट अमरपाल ने सड़क किनारे एंबुलेंस को खड़ा कर दिया और ईएमटी ने महिला के परिजनों के सहयोग से महिला को प्रसव कराया। कुछ देर बाद महिला ने पुत्र को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ थे। इसके बाद महिला को सीएचसी में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें