फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद नगलिया में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर निवासी पन्ना लाल यादव ने अपनी पुत्री संगीता 28 वर्ष की शादी छह वर्ष पहले गांव कादराबाद नगलिया निवासी युवक से की थी। शादी के समय हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया था। परन्तु ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और आए दिन दहेज में बोलेरो कार की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर के गांव कूड़ई निवासी कल्याण सिंह ने घटना से महिला के मायके वालों को अवगत कराया। सूचना मिलने पर मृतका के भाई यदनेश व भुवनेश कुमार परिजनों के साथ अपनी की ससुराल आ पहुंचे। कुछ देर बाद घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी पवन कुमार, तहसीलदार चित्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से महिला के ससुराल पक्ष के लोग फरार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें