फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल-गंवा मार्ग पर कमालपुर में एक महिला ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों से घायल को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कमालपुर गांव निवासी संतोष देवी पत्नी प्रेमपाल यादव (55) बुधवार की सुबह समय करीब दस बजे रोड के किनारे अपने घर से पशुओं को खोल रही थी। अचानक एक पशु सड़क की तरफ भागने लगा, महिला ने पशु को रोकने की कोशिश की लेकिन वह उसे नहीं रोक नहीं पाई। इस दौरान महिला संभल की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के छह बच्चे हैं। जिनमें दो की शादी हुई है। सूचना पर थाना कैलादेवी पुलिस पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें