फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छठी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। चंदौसी- बबराला रोड स्थित एसबीआई बैंक के नजदीक सोमवार शाम सात बजे करीब बोलेरो गाड़ी की टक्कर से रेलवे रोड की रहने वाली पूजा वार्ष्णेय (35) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी और चालक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड निवासी पूजा वार्ष्णेय पत्नी अतुल वार्ष्णेय सोमवार को अपने मामा पप्पू निवासी मोहल्ला कल्लू नगला ट्यूबवेल कॉलोनी के यहां बच्चे के छठी समारोह में शामिल होने गई थीं। समारोह में शामिल होकर वह पैदल ही अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह बबराला- चंदौसी रोड स्थित एसबीआई बैंक के नजदीक पहुंची, तो सामने आ रही बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद गाड़ी चालक महिला को लेकर गुन्नौर सीएचसी पहुंचा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी आई पुलिस गाड़ी व उसके चालक को थाने ले आई। साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति अतुल वार्ष्णेय ने बताया कि वह क्राॅकरी की दुकान चलाते हैं। महिला अपने पीछे 12 वर्षीय बेटी तान्या वार्ष्णेय और आठ वर्षीय बेटे अहम वार्ष्णेय को रोता बिलखता छोड़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें