फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बवाल का सीन दोहराकर विशेषज्ञों ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल का सोमवार को फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम ने सीन दोहराया। जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पहुंचकर एक्सपर्ट ने बवाल के सीन को दोहराया और साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

हिंदूपुरा खेड़ा में एक्सपर्ट ने उस बिल्डिंग से भी छानबीन की जहां से एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई पर गोली चलाई गई थी। इसके बाद टीम ने उन लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की जिन लोगों की बवाल में जान गई थी। उन स्थानों पर भी टीम पहुंची जहां लोगों को गोली लगी थी।
एसपी ने बताया कि एफएसएल के लखनऊ निदेशक को पत्र भेजकर जांच कराने का आग्रह किया था। उसी क्रम में आगरा से आई टीम ने संभल के उन इलाके में छानबीन की है जहां बवाल हुआ था और गोली चलाई गई थी। सभी स्थान दिखाए गए हैं। एसपी ने बताया कि इस टीम में बैलिस्टिक विशेषज्ञ भी शामिल थे। जो कारतूस और खोखे पुलिस की एसआईटी को छानबीन में मिले हैं वह भी टीम को दिखाए गए।
विज्ञापन

मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। इस बवाल में पुलिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग की गई थी। पुलिस ने भी लाठी चार्ज करने के साथ ही टियर गैस व रबड़ बुलेट से उपद्रवियों को खदेड़ा था। इस बवाल में पांच लोगों की जान चली गई थी। 29 पुलिसकर्मी व 30 से ज्यादा आम लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें