कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निबौरा में गुरुवार सुबह घर के आंगन में गंदा पानी घुस जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें तीन महिलाएं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
निबौरा निवासी सर्वेश देवी, शकुंतला देवी, कविता और गंगाराम में मारपीट हुई। गंगाराम के मुताबिक, मोहल्ले में ग्राम प्रधान के द्वारा खड़जा उखड़वा कर सीसी टाइल्स से निर्माण कार्य किया जाना है। मोहल्ले का पानी एक जगह इकट्ठा हो गया था। देर रात किसी ने पानी काट दिया था। पानी पड़ोसी के घर में घुस गया। जिस पर उसने अपने पुत्र और भाई के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया।