संभल। सोमवार को गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खोल दिए गए, लेकिन पहले दिन किसी भी केंद्र पर कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। अधिकांश केंद्र सूने नजर आए। ऐसे में क्रय केंद्र प्रभारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। जिलेभर में इस पर फसल योजना के तहत गेहूं खरीद के लिए 71 क्रय खोले गए हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार राय ने कहा कि शासन के निर्देश पर फसल समर्थन योजना के तहत सोमवार से गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। इस बार विभिन्न एजेंसियों के 71 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन जनपद में गेहूं खरीद की बोहनी तक नहीं हुई। किसी भी केंद्र पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचे। केंद्र प्रभारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। विभाग का दावा है कि अभी फसल तैयार होने में समय लगेगा। संवाद