फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईस्कूल की प्रतिदिन 50 और इंटर की 45 कॉपियां ही जांच सकेंगे परीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद अब 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इस बार परीक्षकों को प्रतिदिन हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 कॉपियां ही जांचने के लिए दी जाएंगी। वहीं मंगलवार को मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही सभी केंद्रों पर पुलिस की तैनाती भी रहेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो गई। इस बार हाईस्कूल के लगभग 26,946 और इंटर के 24,474 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद विभाग अब उत्तर पुस्तिकाओं के सकुशल मूल्यांकन कराने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए है। जिसमें एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज संभल, इंटर मीडिएट कॉलेज बहजोई, हीरा देवी तोताराम इंटर कॉलेज बहजोई और आचार्य मुक्तेश हाकिम रईस इंटर कॉलेज संभल शामिल है। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से लेकर दो अप्रैल तक चलेगा। केंद्रों पर परीक्षक प्रतिदिन हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 कॉपियां की ही जांच करेंगे। साथ ही मूल्यांकन केंद्रों पर लगे शिक्षकों के लिए 18 मार्च को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।
डीआईओएस ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में मूल्यांकन केंद्रों के लिए पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक जिला पर्यवेक्षक की तैनाती भी कर दी गई है। साथ ही सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें