फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के मुस्लिम बहुल जिलों में कैराना जैसे हालात

Wed, 22 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
Loha Mandi Of Agra becomes Kairana, 350 Hindus departed up till now
विज्ञापन
 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल जनपदों में कैराना जैसे हालात हैं, लेकिन समस्या की तह में जाकर निराकरण कराने का प्रयास करने की बजाय जिम्मेदार लोग आरोप-प्रत्यारोप में उलझे हुए हैं। यह बात जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कही।
विज्ञापन


जगद्गुरु शंकराचार्य मंगलवार को संभल की प्रेमशंकर वाटिका में योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हालात पर चिंता जताई।

कहा कि, जब तक तुष्टिकरण की नीति जारी रहेगी तब तक दिन हालात सुधरने वाले नहीं। मुस्लिम बहुल जिलों में हालात बहुत खराब हैं। कहा कि, हिंदुओं से गुंडे वसूली कर रहे हैं, प्रशासन को इसकी जानकारी है, मगर सब चुप्पी साधे हैं। कहा कि, इसी वजह से हिंदुओं ने पलायन किया है। पिछले चार वर्षों में हालात बदतर हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने तमाम दलों के नेताओं पर कैराना के हालात को न समझने का आरोप लगाया। कहा कि, नेता कैराना की सच्चाई को समझे बिना ऊल-जुलूल बयान दे रहे हैं। उन्होंने हिंदुओं के मन से भय निकालने की भी जरूरत पर जोर दिया। बोले कि, हिंदुओं को संरक्षण मिलना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें