फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल-मुरादाबाद मार्ग पर अब भरिए फर्राटा

Wed, 22 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
खुदाई करने वालों की ओर से अनुबंध की नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 संभल से मुरादाबाद के लिए जाना अब आसान हो गया है। अभी तक पुल टूटा हुआ होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने फिरोजपुर के नए पुल का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


संभल-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित फिरोजपुर पुल नवंबर में क्षतिग्रस्त हो गया था। इस तोड़कर नए सिरे से बनाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के प्रयासों के बाद फिरोजपुर पुल का निर्माण पूरा हो सका है। कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने उद्घाटन समारोह में सपा की उपब्धियां गिनाई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने चार साल में काफी विकास कार्य किए हैं। 

संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर का दूसरा पुल भी अगस्त माह तक तैयार हो जाएगा। जिससे यातायात को और रफ्तार मिलेगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पुल का मुद्दा शासन तक उन्होंने भी उठाया था।
विज्ञापन


सेतु निगम के अधिकारियों के अलावा सुहेल इकबाल, सपा जिला सचिव सईद अख्तर इस्राइली, मोहम्मद कामिल, चौधरी नदीम, सैफुर्रहमान, बिट्टू वारसी, हाजी रियाजुल, तसदीक इलाही, गालिब खां, मुंशी वाहिद, डा.मुस्तफा, कारी राशिद, मास्टर वकार, मुम्ताज अंसारी, साबिर खां आकिल अंसारी, अहसान तुर्की, हाजी शरीफ, सुहेल चमन, असद खां, फर्रुख, वसीम मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें