फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन से पेयजल संकट से जूझ रही वारिसनगर की दस हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मोहल्ला वारिसनगर में टंकी के नलकूप की मोटर पिछले 14 दिन से खराब है, जिससे करीब दस हजार की आबादी पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर है। इस कारण हैंडपंपों पर भी कतार लगने लगी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक पानी की मोटर ठीक नहीं कराई है। रविवार को वारिसनगर के लोगों ने नलकूप पर पहुंच नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लक्ष्मणगंज के मोहल्ला वारिसनगर में पिछले 14 दिन से टंकी के नलकूप की मोटर खराब होने से पेयजल को लेकर स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई बार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार व अन्य अधिकारियों से नलकूप सही करने की गुहार लगा चुके हैं। मगर समस्या जस की तस बनी है। जिससे इस क्षेत्र की दस हजार लोगों की आबादी को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।
घरों की महिलाएं, किशोरियां व युवक सुबह से ही मोहल्लों में लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए कतार में खड़े हो जाते हैं। नलकूप खराब होने से महिलाओं को घरेलू कार्यों जैसे खाने व अन्य रोजमर्रा के कार्यों को पानी की समस्या रहती है।
विज्ञापन

रविवार को स्थानीय लोगों ने नलकूप पर पहुंच नगर पालिका परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या के समाधान की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शमीम जहां, अफसरी, परवीन, सलोनी, अफसाना, शाजिया, रुखसाना, नाजिया, अकरम खां, बबलू, गुफरान, ताहिर, सलीम, इरफान, मुन्ना, बादशाह, सलीम, दुल्हा जान, फाजिल, उजैर आदि मौजूद रहे।
पिछले 14 दिन से टंकी के नलकूप की मोटर खराब होने से लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने शिकायत के बाद भी मोटर को सही नहीं कराया है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
इंतजार हुसैन, सभासद पति, वारिसनगर, चंदौसी
हम लोगों ने कई बार एकत्र होकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से शिकायत की। मगर इसके बाद भी नलकूप की मोटर को सही नहीं कराया जा रहा है। पिछले 14 दिन से लोग कतार में लगकर हैंडपंप से पानी भरकर ला रहे हैं।
परवेज हुसैन, वारिस नगर, चंदौसी
नलकूप की मोटर खराब होने से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे सुबह को नहाने व अन्य कार्यों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे लोगों में रोष पनप रहा है।
हाजी इसरार अहमद, लक्ष्मन गंज, चंदौसी
नलकूप की मोटर खराब होने से महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह को पानी की आवश्यकता होने पर हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। घर से दूर हैंडपंप होने से पानी लाने पर परेशानी उठानी पड़ती है।
यासमीन, लक्ष्मन गंज, चंदौसी
पानी की टंकी के नलकूप की मोटर खराब हो गई थी। उसका सामान मेरठ से मंगवाया है। जिससे दो-तीन और दिन मोटर को सही होने में लगेंगे। नलकूप चालक ने देरी से सूचना दी थी।
विज्ञापन

राजकुमार, ईओ, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें