फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन में घटतौली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। राशन वितरण न करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही घटतौली का आरोप लगाते हुए राशन डीलर पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव मिठौली के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर घटतौली का आरोप लगाते हुए राशन वितरण न करने का आरोप लगाया है। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में यूनिट के आधार पर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है।
राशन वितरण में डीलर मनमानी करता है। साथ ही राशन न वितरण करने की धमकी देता है। उसके खिलाफ कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज राशन वितरण होना था। सुबह से ही ग्रामीण राशन लेने के लिए सरकारी राशन की दुकान पर आए, लेकिन राशन की दुुकान बंद मिली। दोपहर तक राशन डीलर दुुकान पर आया और मशीन की कनेक्टिविटी न आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें