फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Thu, 02 Oct 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। हाईवे पर गांव खजरा खाकम के निकट कार की टक्कर से थाना जुनावई के गांव सेमला निवासी ग्रामीण राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में उपचार को ले जाने पर चिकित्साधिकारी ने राजू (48) को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच पड़ताल की। हादसा बुधवार की रात हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि जानकारी लेने पर सामने आया कि कार बहजोई की ओर से जा रही थी। चालक कार को लेकर मौके से भाग गया। ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें