फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार ने सूबे में कराए रिकार्ड विकास कार्य

Fri, 07 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
सपा
विज्ञापन
इस दौरान वक्ताओं ने सपा सरकार में रिकार्ड विकास कार्य कराए जाने और सभी वादे पूरे करने का दावा करते हुए दोबारा सत्ता में वापसी की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

संभल में मुलायम संदेश यात्रा के स्वागत से अभिभूत सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा के सदस्य किरनमय नंदा ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने प्रदेश में रिकार्ड विकास कराया है। इसमें सभी वर्ग और जातियों के लिए बिना भेदभाव के योजनाएं संचालित की गई हैं। विकास की बदौलत सपा दोबारा सूबे में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विकास के मामले में यूपी के सीएम अखिलेश यादव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आगे हैं। उन्होंने यूपी के विकास को देश के लिए मॉडल बताया।
विज्ञापन


 सयुस के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप शुक्ला राजन ने कहा कि सपा ने चुनावी घोषणा पत्र में 29 योजनाओं को शामिल किया  था। उन्हें पूरा करने के साथ ही पांच नई योजनाएं भी चलाईं गईं हैं। कहा, यात्रा के स्वागत में उमड़ रही भीड़ सपा के विकास कार्यों पर मुहर है।
इससे पहले मुलायम संदेश यात्रा का विधायक पिंकी यादव ने एंचोडा कंबोह, भटपुरा, मनोटा, असमोली में जोरदार स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल ने नाहठेर रायसत्ती, नखासा, मैंथा बाजार, एजेंटी तिराहा, अस्पताल चौराहा, चंदौसी चौराहा, सिरसी में जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष फिरोज खां, रमेश दूबे, युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह, गुन्नौर के अखिलेश यादव, असमोली से प्रमोद  यादव,  सिरसी से असगर अली अंसारी, रफीकखां, सत्तार अंसारी, इरफान कुरैशी, जाहिद खां रहे।
विज्ञापन



संदेश यात्रा का रथ नाहठेर में हुआ खराब ः संभल। मुलायम संदेश यात्रा का रथ जैसे ही संभल के नाहठेर गांव में पहुंपा तो अचानक खराब हो गया। इसके बाद रथ में सवार सभी लोग साथ में चल रहे वाहनों में आकर             बैठ गए। 
संभल में सभी लोग वाहनों से होकर गुजरे। जहां भी लोग स्वागत के लिए खड़े थे। सपा युवजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव के लोगों के बीच पहुंच जाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें