कोतवाली बहजोई में तैनात एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हुआ है। जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी चक्रेश मिश्र ने चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
संभल की बहजोई कोतवाली के एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने चारों को निलंबित कर दिया है। कोतवाली बहजोई में तैनात एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हुआ है।
विज्ञापन
वीडियो में एक दरोगा एक कक्ष में बैठकर रुपये गिनते हुए दिख रहा है। साथ में दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही भी हैं। एसपी चक्रेश मिश्र ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दरोगा मुरलीधर चौहान और हेड कांस्टेबल तेजसिंह व पिंटू तथा सिपाही प्रियांकुर को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी आलोक कुमार जायसवाल को सौंपी है।
एसपी ने यह कहा
मामले को लेकर एसपी चक्रेश मिश्र का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कोतवाली बहजोई में तैनात एक दरोगा और तीन सिपाही रुपये लेते दिखाए दे रहे हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए दरोगा समेत चारों को निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच पूरी होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार की नीतियों के अनुसार जीरो टॉलरेंस करप्शन के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।