फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की लकड़ी से भरा वाहन पलटा, लकड़ी और वाहन छोड़ भागे तस्कर, अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। खैर की लकड़ी से भरी टाटा 407 संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के निकट पलट गई। मंगलवार की सुबह में आने-जाने वाले लोगों की निगाह पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ी व लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि यह लकड़ी खैर की ही है। चोरी के बाद तस्कर इसे खपाने के लिए ठिकानों पर ले जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खैर की लकड़ी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर जंगलों में पाई जाती है और वन विभाग इसका संरक्षण करता है। सरकार द्वारा लकड़ी को प्रतिबंधित किया गया है। मंगलवार की सुबह में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के निकट मोड़ पर खैर की लकड़ी से भरी टाटा 407 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद तस्कर वाहन को वहीं छोड़ कर मौके से फरार हो गए। क्षतिग्रस्त हुए वाहन को लकड़ी सहित हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने कब्जे में लिया और वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

वन रक्षक रजीउल अब्बास टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की है। खैर की लकड़ी के 24 बोटे मिले हैं। जिन्हें तस्करी के बाद ठिकाने के लिए ले लाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें