फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस्राइल जाने के लिए इस जिले के श्रमिक तैयार, 104 लोग भर चुके हैं हामी, अब कुछ औपचारिता ही बाकी

Fri, 05 Jan 2024 01:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

इस्राइल में युद्ध के बाद श्रमिकों की जरूरत बताई जा रही है। इसके लिए संभल जिले से कई लोगों ने आवेदन कर दिया है। श्रम विभाग सभी की लिस्ट बनाकर शासन को भेज रहा है। इसके बाद सभी को विदेश के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैक सही करते श्रमिक(FILE) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल में श्रमिकों की डिमांड के बाद संभल जिले के 104 पंजीकृत श्रमिकों ने वहां जाने के लिए हामी भरी है। इसके लिए श्रम विभाग में आवेदन भी कर दिया है। आवेदन करने वालों का अब पूरा विवरण तैयार किया जा रहा है। इसमें उनके परिवार की डिटेल को भी शामिल किया है। सहायक श्रमायुक्त का कहना है कि 200 का लक्ष्य है।

विज्ञापन


सात जनवरी तक आवेदन हो सकते हैं। दरअसल, इस्राइल में युद्ध के बने हालात के बाद वहां पर कुशल श्रमिकों की जरूरत बताई गई थी। इसमें कई श्रेणी के श्रमिकों को वहां काम के लिए बुलाया गया है। संभल जिले से 200 श्रमिकों को वहां भेजा जाना है। इसे लेकर शासन की ओर से श्रम विभाग के पास आदेश आया है।

इसी के क्रम में सात जनवरी तक पंजीकृत श्रमिकों से आवेदन मांगे गए हैं। अब तक विभाग के पास 104 लोगों ने इस्राइल जाने की इच्छा जताते हुए आवेदन किया है। सहायक श्रमायुक्त सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन आवेदकों का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें श्रमिक की पत्नी का नाम, बच्चों के नाम, परिवार की स्थिति, खून का ग्रुप सहित कई बिंदुओं को अंकित किया जाएगा। अब तक आए आवेदनों में 55 श्रमिकों का विवरण दर्ज किया जा चुका है। शेष का करवाया जा रहा है।

अब तक आए आवेदनों में 55 का पूरा विवरण दर्ज किया जा चुका है। शेष की सूचनाएं अभी मिलनी शेष हैं। श्रमिकों से जल्द से जल्द पूरा ब्योरा देने को कहा गया है। -सुरेंद्र कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त, संभल

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें